पुलिस लाइन में पूरे दिन मोदी व योगी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
डीएम-एसपी अधीनस्थों से पल-पल की लेते रहे खबर
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को सपाई उग्र हो गये। समाजवादी पार्टी के आन्दोलन को लेकर डीजीपी के निर्देशन में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किये गये थे। तीनों तहसील क्षेत्रों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय, नहर कालोनी समेत तहसील मुख्यालयों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में कुछ सपाईयों को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया था। इसके बावजूद सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव अपने साथियों संग नहर कालोनी पहुंच गये और लगभग एक घण्टे तक कृषि कानूनों के विरोध में मोदी व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुयी तो तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अधीनस्थों संग नहर कालोनी पहुंचे और सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्राइवेट वाहन के जरिये पुलिस लाइन भिजवाने का काम किया। जहां सपाई दिन भर मोदी व योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। उधर बिन्दकी विधानसभा व खागा विधानसभा क्षेत्रों में भी सपा नेताओं ने अलग-अलग अंदाज मंे विरोध प्रदर्शन कर मोदी व योगी सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया। सपाईयों का कहना रहा कि जब तक नये कृषि कानूनों को मोदी सरकार वापस नहीं लेती तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पूरा दिन अधीनस्थों से पल-पल की खबर लेते रहे और निर्देशित किया कि अराजकता फैलाने वालों को बक्शा न जाये। समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में हमेशा खड़ी रही है
![]() |
सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करती पुलिस, खागा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व नहर कालोनी में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष को घसीटकर ले जाती पुलिस। |
और आगे भी खड़ी रहेगी। गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव, रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, चन्द्र प्रकाश लोधी, डीडी कुशवाहा, वंदना राकेश शुक्ल, हाजी रजा, हाजी रफी अहमद, तरन्नुम परवीन, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, युवजन सभा जिलाध्यक्ष जेपी यादव, कुश वर्मा, रीता प्रजापति, रहीम राईन कादरी, अशोक, नरेश कोरी, राजन तिवारी, प्रतियोग प्रताप सिंह बेटू, कपिल यादव, उदय प्रताप सिंह, रीता प्रजापति, अरूणेश पाण्डेय, सुनील वर्मा, तनवीर हैदर, जंग बहादुर सिंह मखलू, रवीन्द्र यादव, विनोद पासवान, इन्द्रसेन यादव, अरूण यादव सहित बड़ी संख्या में सपाई रहे। उधर समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय खागा से फतेहपुर के लिए रवाना हुए। तभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाल द्वारा बाईपास चैराहे पर रोक लिया गया। एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। जहां सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात सभी की गिरफ्तारी की गयी। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, मो0 अशरफ फारूकी, परवेज आलम, अकरम हाशमी, मतीन अहमद, हसन इकबाल, प्रकाश यादव, सदाशिव सिंह यादव, मनीष यादव, जिलाध्यक्ष भूप सिंह यादव, अमन यादव, नरसिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, सुरेश यादव, कल्लू यादव, जयकरन यादव, उमेश मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment