अस्थि विसर्जन को जाते समय हुआ हादसा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर बुआ-भतीजे की मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये दर्दनाक हादसा भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के समीप बीती रात हुआ। बताया गया कि बांदा जिले के महोखर गांव के मृतक श्यामकरण तिवारी के अस्थि विसर्जन को भाई सुधीर तिवारी (42) पुत्र रामचन्द्र, बुआ रमाकांती (65) पत्नी जुगुलकिशोर निवासी बल्लान अतर्रा, अमित पुत्र श्यामकरण, राकेश पुत्र महेन्द्र, अंकित पुत्र
![]() |
गमगीन परिजन। |
रामकेश डस्टर कार से प्रयागराज जा रहे थे। रात्रि करीब डेढ बजे सुदिनपुर गांव के समीप बेकाबू कार पेड से टकरा गई। जिससे सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने सुधीर व रमाकांती को मृत घोषित कर दिया। घायलों को चिकित्सा दी जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन भाईयों में मृतक सुधीर छोटा था। एक पुत्र व एक पुत्री, पत्नी प्रतिभा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका रमाकांती के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक सुधीर भाई श्यामकरण की मौत होने पर घर आया था। एक ही परिवार में तीन मौतों से हाहाकार मचा है।
हादसे में तीन घायल
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसो में शिक्षिका समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी शिक्षिका नेहा सिंह (27) पत्नी ज्ञानेन्द्र सिंह शनिवार को सवेरे स्कूटी से प्राथमिक विद्यालय मछरिहन पुरवा जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। मानिकपुर कस्बे के जवाहर नगर की रीता देवी (40) पत्नी कृष्ण कुमार व बहिलपुरवा के कर्का पडरिया का पंकज (18) पुत्र टेलर सड़क हादसे में घायल हुए हैं।
No comments:
Post a Comment