फतेहपुर, शमशाद खान । जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भारत की पाकिस्तान पर 1971 में विजय को लेकर जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में विजय दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात सूरज बली निषाद की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
![]() |
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। |
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कांग्रेसियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिवाकांत तिवारी ने कहा कि हमारे वीर जवानों के साहस व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसलों के कारण हमने पूर्वी पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बना दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सूरज बली निषाद ने कहा कि यह 49 वी जयंती है। इस वर्ष जिला कांग्रेस कमेटी के लोग इशाम में पूर्व सैनिकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का काम करेंगे। शहीद सैनिकों की कुर्बानी देशवासी कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, उदित अवस्थी, पंकज गौतम, मिस्बाउल हक, इशरत अली, डॉ अतुल पासवान, अब्दुल समद, नैज घोषी, अभिषेक कश्यप, वीरेंद्र गुप्ता, आकाश निषाद, अशोक दुबे, अजीज आर रहमान, रजा करीम, रूद्र तिवारी, रामनाथ दुबे आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment