आला अधिकारियों ने कृषि विश्व विद्यालय परिसर का किया निरीक्षण
आला अधिकारियों और कुलपति के बीच हुई वार्ता
बांदा, के एस दुबे । सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। सीएम द्वारा जिले के लिए नई परियोजनाओं का शिलान्यास और पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर आयुक्त, डीएम, आईजी और एसपी ने कृषि विवि परिसर का निरीक्षण किया। कुलपति से आला अधिकारियों की सीएम के कार्यक्रम को लेकर वार्ता भी हुई।
![]() |
विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते आयुक्त, आईजी, डीएम और एसपी |
जनपद में स्वीकृत नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास करने और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जिले में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 17 से 23 दिसंबर के मध्य मुख्यमंत्री किसी भी दिन आ सकते हैं। डीएम ने सीएम के आगमन के बारे में कलेक्ट्रेट में कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठक करते हुए भी अवगत कराया है। सीएम के आगमन को लेकर मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने विश्व विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। कुलपति डा. यूएस गौतम से भी वार्ता की।
No comments:
Post a Comment