चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दिव्यांगो की शिक्षा, रोजगार, पुनर्वास के लिए स्थापित जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य के आवास तुलसीपीठ में केंद्रीय चिकित्सा राज्य मंत्री अश्विनी चैबे ने आशिर्वाद लिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चित्रकूट के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बताई। कहा कि जगदगुरु ने दिव्यांगों के लिए विवि संस्थापित कर अनोखा कार्य किया है। यह समाज हमेशा ऋणी रहेगा। तत्पश्चात कुलपति प्रो योगेश चंद्र दुबे व कुलाधिपति सचिव आचार्य रामचंद्र दास, कुलसचिव डा
![]() |
जगदगुरु से आर्शीवाद लेते मंत्री। |
महेंद्र कुमार उपाध्याय ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री ने विवि में संचालित विभिन्न विभागों का अवलोकन कर बिहार की छात्रा पुजा गुप्ता से चर्चा भी की। ललित कला विभाग के बधिर छात्रों की बनाई पेंटिंग भेंट किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा महेंद्र कुमार उपाध्याय, सुरक्षा अधिकारी डा मनोज कुमार पाण्डेय, पीआरओ एसपी मिश्रा, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment