फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान बिलों का विरोध दर्ज कराते हुए शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपकर तीनों विधेयकों को समाप्त किये जाने की मांग उठायी। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित बिल किसान उत्पादन व्यापार और वाणयजिक (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) विधेयक तथा सेवा विधेयक और आवश्यक वस्तुएं (संशोधन) विधेयक का विरोध दर्ज कराते हैं। साथ ही पूरे देश में हो रहे किसान आन्दोलन
![]() |
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी। |
का समर्थन करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की चिन्ताएं उनकी मांगे वास्तव में देश व किसान हित में हैं। उक्त तीनों बिल वास्तव में किसान हितैषी बिल न होकर पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के हितों में पारित किये गये हैं। उक्त विधेयकों से देश का सामाजिक, आर्थिक व प्रजातंत्रिक ढांचा कमजोर होगा। देश की बहुसंख्यक आबादी कृषि व उससे जुड़े व्यवसायों पर निर्भर है। एक तरह से पूंजीपतियों की गुलामी की ओर जाती हुयी दिखाई दे रही है। कृषि सुधार के नाम पर लाये गये उक्त विधेयक वास्तव में किसान व कृषि क्षेत्र के विरोधी हैं। राष्ट्रपति से मांग किया कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कृषि सुधार विधेयक 2020 के तीनों विधेयकों को समाप्त किया जाये। इस मौके पर बच्चा बाजपेयी, अभिषेक सिंह, शादाब आलम, रामकृष्ण परमहंस, चंदन मिश्र, अरूण कुमार, सरताज हुसैन, महफूज अहमद, नीलू तिवारी, राम बाबू तिवारी, बच्चन शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, फईम खां, कमलेश भदौरिया, शिव कुमार अग्निहोत्री, ज्ञान प्रकाश, अमित पाण्डेय, अम्बर अलवी, सिद्धार्थ सिंह, अनुज मिश्रा, इस्माइल अहमद, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
नोट- ऊपर वाली खबर का बाक्स
किसानांे के समर्थन में धरना आज व सात को ज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली बार्डर पर आन्दोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में नहर कालोनी के प्रांगण में आज उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें खेती किसानी का सर्वनाथ करने वाले तीनों कृषि कानूनों एवं बिजली का निजीकरण वापस लेने, किसानों का उत्पीड़न बंद करने व तीन से दस दिसम्बर तक देश व्यापारी अभियान सफल करने की मांग की जायेगी।
उधर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार आगामी सात दिसम्बर को प्रातः दस बजे जिला मुख्यालय पर किसानों के ऊपर थोपे गये तीन काले कानूनों व देश भर के किसानों व मजदूरोे के संगठनों के नेतृत्व में हो रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। यह जानकारी देते हुए प्रसपा के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी कार्यालय में प्रातः दस बजे उपस्थित हों। यहां से जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
No comments:
Post a Comment