दीनानाथ को जिला महासचिव व प्रेमचन्द्र को जिला सचिव की सौंपी जिम्मेदारी
फतेहपुर, शमशाद खान । रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) किसान मोर्चा की एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए जितेन्द्र प्रसाद केशरवानी को जहां कौशाम्बी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। वहीं दीनानाथ को जिला महासचिव व प्रेमचन्द्र को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। तीनों पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा जाहिर किया कि कौशाम्बी जनपद में संगठन का विस्तार करके किसानों के हक की लड़ाई लड़ी जायेगी।
![]() |
नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष। |
नहर कालोनी प्रांगण में रिपब्लिकन पार्टी की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में संगठन विस्तार से लेकर चर्चा की गयी। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए कौशाम्बी जनपद के नेहरू नगर अझुवा निवासी जितेन्द्र प्रसाद केशरवानी को जिलाध्यक्ष, गांधी नगर अझुवा कौशाम्बी के दीनानाथ अग्रहरि को जिला महासचिव व इन्द्रा नगर अझुवा कौशाम्बी के प्रेमचन्द्र केशरवानी को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। तीनों पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा जाहिर किया कि कौशाम्बी जनपद में संगठन का विस्तार कर शीघ्र ही कार्यकारिणी की घोषणा करंे। जिससे कौशाम्बी मंे भी किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा सके। तीनों पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर फतेहपुर जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, रमेश प्रसाद केशरवानी, जय प्रकाश अग्रहरि, संजीव कुमार केशरवानी, अमृतलाल केशरवानी, नरेश मोदनवाल, अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment