राजेंद्र नगर निवासी रवि वर्मा नगर निगम में एक अधिकारी की कार चलाता है। रवि के मुताबिक 22 जून 2020 को उसकी शादी संजयगांधी नगर की ज्योति के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी।
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- नौबस्ता के राजेंद्र नगर में आरोपितों ने वृद्धा को पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग धमकाते हुए भाग निकले। वृद्धा के बेटे ने ससुरालियों और बिचवानी पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
राजेंद्र नगर निवासी रवि वर्मा नगर निगम में एक अधिकारी की कार चलाता है। रवि के मुताबिक 22 जून 2020 को उसकी शादी संजयगांधी नगर की ज्योति से हुई थी। तीन माह बाद ही वह मायके चली गई। इसे लेकर शादी कराने वाले बिचवानी से कहासुनी हुई। मंगलवार देर शाम कुछ लोग घर में घुस आए और घर में अकेली मां भाग्यवती देवी के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ, नाक व चेहरे पर चोट आयी। रवि ने बिचवानी और ससुरालियों के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नौबस्ता सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
No comments:
Post a Comment