खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में किसान साइकिल यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तमाम सपाई नगर स्थित जज साहब के हाता में एकत्र हुए। जहां से नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अगुवई में सपाईयों ने साइकिल यात्रा निकाली और जैसे ही चैक चैराहा पहुंचे तो मौजूद पुलिस बल ने सपाईयों को रोक लिया। जिससे पुलिस व सपाईयों के बीच जमकर नोंक-झोंक व झड़प हुयी। साइकिल यात्रा निकालने पर अड़े सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और प्राइवेट बस में सभी को बैठाकर तहसील भेज दिया। उधर नगर अध्यक्ष कलीम शेख का
![]() |
गिरफ्तारी के बाद बस में नारेबाजी करते सपाई। |
आरोप रहा कि संगठन की महिला जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी के साथ सिपाहियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला कांस्टेबल होने के बावजूद पुरूष कांस्टेबल द्वारा उनकी गिरफ्तारी करके बस में बैठाया गया। उन्होने कहा कि योगी सरकार के संरक्षण में प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गयी है। महिला अधिकारों का हनन खुलेआम हो रहा है। जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नितिन यादव, महिला जिलाध्यक्ष संगीता राज पासी, दिनेश तिवारी, परवेज आलम, अंकित यादव, अंशू यादव, मो0 अशरफ फारूकी, आरिफ कुरैशी, शिव सिंह यादव, नागेन्द्र सिंह यादव, अकरम सौदागर, अलबक्श सौदागर, गोपी यादव, अकरम हाशमी, रवि अकेला, विष्णु दयाल पाल, मुकेश पटेल, लल्ली यादव, नूर जहां बानो, रूबी बानो, मनीषा, दिवाकर, आफताब आलम, सोमनाथ यादव, मो0 साबिर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment