उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
बदौसा, के एस दुबे । शुक्रवार को स्व. कामता प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय में उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पं.श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारी एकता का नारा बुलंद किया। कहा कि व्यापारियों को एकता के सूत्र में बंधने की जरूरत है।
उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पं.श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि 1974 में गठित व्यापार मंडल अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है, बस जरूरत है तो सिर्फ व्यापारियों को आपसी मतभेद भुलाकर एकता का नारा बुलंद करने की। उन्होंने व्यापारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत दी। जीएसटी कम करने की मांग की लड़ाई को संगठित लड़ने की अपील की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल ने सरकार की व्यापारी
![]() |
शपथ ग्रहण करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण |
कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि देश की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर काम कर रही है। समारोह को विधायक नरैनी राजकरन कबीर, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सेठ ने भी संबोधित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मंे अध्यक्ष नवीन जैन, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष रज्जू गुप्ता, रमेश सोनकर, रहमान खां, दयानन्द गुप्ता, शहनवाज खान, सुरेश रैकवार, आशीष गुप्ता, मो.खुर्शीद, सुभाषचन्द्र गुप्ता, मंत्री राममूरत गुप्ताी, लालमन यादव, अवधेश शिवहरे, संगठन मंत्री गुलाब गुप्ता, अनुज वर्मा, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, पूरन गुप्ता, संतशरण सोनकर, अवध पटेल, विक्रम यादव, अभिषेक गुप्ता, रज्जू वर्मा आडीटर, प्रमोद गुप्ता, अजय जैन प्रचार प्रसार मंत्री ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संचालन का जिम्मा चारूचंद्र खरे ने संभाला। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठनमंत्री सुनील पांडेय, नेमचंद्र जैन, मनीष वामरे, उदितनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, रागिनी मसुरहा, राजकुमारी गुप्ता, संजय सिंह, बड़कू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित महामंत्री ने किया बहिष्कार
बदौसा। व्यापार मण्डल के नव निर्वाचित महामंत्री हरीओम बाजपेयी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। श्री बाजपेयी ने कर्ताधर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाकर समारोह में हिस्सा नहीं लिया। पूरी कमेटी के सामने महामंत्री का संकट खड़ा हो गया है।
महिला व्यापार मंडल पदाधिकारी मनोनीत
बदौसा। महिला व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। इसमें अन्जू तिवारी अध्यक्ष, रजनी रैकवार कोषाध्यक्ष, राजकुमारी गुप्ता उपाध्यक्ष, राखी गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कहा गया कि महिला व्यापार मंडल का मनोनयन होने पर व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी।
No comments:
Post a Comment