सुखेन्द्र अग्रहरि, चित्रकूट। अलग-अलग सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पहली दुर्घटना राजापुर थाना क्षेत्र के कमासिन रोड पर हुई। बताया गया है कि रायपुर गांव के पठान पुरवा निवासी मदारी खां 78 पु़त्र फौज खां गुरवार दोपहर साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गर्गन पुरवा के पास पहुंचा तो राजापुर के ओर से आ रही इंडिको कार से टकरा गया। कार सडक किनारे खाई में गिर गई। पुलिस ने घायल मदारी को राजापुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मत घोषित कर दिया।
![]() |
खाई में पडी क्षतिग्रस्त कार |
दूसरी दुर्घटना राजापुर थाना क्षेत्र गुरवार दोपहर छीबों मार्ग में हुई। बताया गया है कि छीबों निवासी राजेश 35 पुत्र नंगू, मंगलवा 38 पुत्र धर्मा बाइक से राजापुर जा रहे थे। जैसे ही वह सिकरी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल मंगलवा को राजापुर में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। दोनों वाहनों को थाने में खडा कराया है।
No comments:
Post a Comment