चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में स्व राजनारायण की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।
गुरुवार को पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर जनता के मध्य वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर मजबूत जन आंदोलन तैयार करना चाहिए। स्व मोरार जी देशाई के पीएम बनने पर स्व राजनारायण स्वास्थ्य मंत्री बने। गांव में गरीबों के लिए जन स्वास्थ्य रक्षा योजना को चलाया था। आज भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। लोकतंत्र के संविधान को तोडकर किसानों को देश
![]() |
पुण्यतिथि मनाते सपाई। |
के कारपोरेटर जगत को सौपने का काम कर रही है। देश में समाजवादी पार्टी की ओर लोग आशा भरी निगाहो से देख रहे हैं। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोगों को लामबंद होना चाहिए। जिससे देश में मजबूत स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना हो सके। इस मौके पर निर्भय सिंह पटेल, मो गुलाब खां, अनिल शर्मा, सत्य नारायण पटेल, राजकिशोर, अमरदीप, नरेन्द्र यादव, अमरीश, गोरेलाल, उमाकांत, शंकर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment