उन्नाव, अजय प्रताप सिंह - जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज धान क्रय केन्द्र बौनामऊ का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को बताया गया कि धान क्रय केन्द्र पर अब तक 550 कुंटल धान क्रय किया गया।
मौके पर केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाये गये। जानकारी करने पर पता चला कि बैठक में गये हुये है जिस पर
जिलाधिकारी ने ए0आर0 कोअपरेटिव को निर्देशित किया कि धान क्रय के निर्धारित समय पर जनपद के सभी प्रभारी उपस्थित रह कर अपनी देख-रेख में धान क्रय करायेंगे। केन्द्र पर उपस्थित कृषक धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राम खिलावन ग्राम हुसैन नगर ने बताया कि बाबा की बरासत नही हुयी है जोतबही के कारण धान क्रय कर रहें है। जिस बात का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एस0डी0एम0 उन्नाव को निर्देश दिये कि वरासत में श्री धर्मेन्द्रे का नाम दर्ज कराया जाये।
No comments:
Post a Comment