चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आनन्द शुक्ला ने मुख्यालय स्थित डांक बंगले में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछडे क्षेत्र चित्रकूट को अग्रणी बनाने के लिए संकल्पित हैं। इसे लेकर बरगढ़ में उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ब्रिटेन की कंपनी एबीएम इण्डिया प्रालि को मेगा इकाई लगाने के लिए 68 एकड़ भूमि 14 दिसम्बर को आवंटित कराई है। जल्द ही खमीर का उत्पादन शुरू होगा। चार सौ करोड़ से अधिक का निवेश बरगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में कंपनी करेगी। लगभग पांच हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जर्मन व स्पेन की मशीनें स्थापित कर 33 हजार मिलियन टन का यीस्ट
![]() |
पत्रकारवार्ता करते विधायक। |
का उत्पादन जीरो लिक्विेड डिस्चार्ज परियोजना के माध्यम से करने की योजना है। देश पहले खमीर का आयात करता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतमनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए खमीर उत्पादन के साथ बडे पैमाने पर देश अब खमीर का निर्यात करेगा। मुख्य फसल के रूप में गन्ना व गेंहू का प्रयोग होगा। जिससे आसपास के किसानों से सीधे क्रय किया जाएगा। विश्व में अपने उत्पादन की पहचान मिलेगी। विधायक ने सीएम के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, अर्जुन शुक्ला, जगदीश गौतम, भागवत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment