चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर 11 मंडलों के 124 सेक्टर व 839 बूथों पर सुशासन दिवस मनाया गया। जिसमें बूथ संख्या 403 में लोक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई विराट व्यक्तित्व के धनी थे। राष्ट्रीयता के साथ कुशल प्रशासक झलक साफ नजर आती है। वह राजनेता ही नहीं बल्कि ओजस्वी ,तेजस्वी व यशस्वी महापुरुष थे जो स्वभाव से भी बहुत विनम्र थे। असाधारण योग्यता व प्रतिभा के परिणाम स्वरूप आज भी करोड़ों लोगों के हृदय पर राज करते हैं। सर्वसम्मत नेता के रूप में उन्होंने दुनिया मे अपनी विशेष पहचान कायम की। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पूर्व
![]() |
पुष्पांजलि अर्पित करते राज्य मंत्री, जिलाध्यक्ष। |
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई अपने भाषणों से करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उनकी विचारधारा प्रखर राष्ट्रवादी थी। वह अपने उद्बोधन में अक्सर कहा करते थे यह देश जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष हैै। इस पावन धरती का कण-कण शंकर है बूँद बूंद गंगाजल है। जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त जारी की है। जिससे किसानों को लाभ होगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, जिला महामंत्री राजेश जयसवाल, आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, अर्जुन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, सुशील द्विवेदी, प्रेम लाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment