कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में निभाई थी अहम भूमिका: विपिन
फतेहपुर, शमशाद खान । लोकबंधु राजनारायण की 34 वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां अन्याय होता था राजनारायण तत्काल विरोध में खड़े हो जाते थे। अकेले निर्वाध शासन चला रही कांग्रेस को उन्होने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाई थी।
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लोकबंधु राजनारायण की 34 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि स्व0 राजनारायण ने डा0 लोहिया के नेतृत्व में हुए समाजवादी आन्दोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई थी। आजादी के आन्दोलन में भी वह सक्रिय भागीदार थे। जनता पार्टी की सरकार में
![]() |
गोष्ठी को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। |
स्वास्थ्य मंत्री के रूप में राजनारायण जी ने गांव-गांव तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की पहल की थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31 दिसम्बर 1986 को उनका दुखद निधन हो गया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव देवीगुलाम कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी, रमेश पटेल, पवन सविता, चैधरी मंजर यार, मो0 साबिर, दीपक वर्मा, रवीन्द्र यादव, जंग बहादुर सिंह मखलू, बृजेश सोनी, मो0 आजम खान, लक्ष्मीशंकर यादव, मो0 अरशद, नफीस सिद्दीकी, ओवैस फारूकी, सुहेल अहमद हेमू, जय सिंह यादव, पवन द्विवेदी, अतुल पाल, विवेक उमराव, गौरव मिश्रा, यासिर अली, मो0 ताबिश आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment