चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। डीएम के निर्देशन में खनिज विभाग व उप जिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ओवरलोड, अवैध परिवहन करते हुए 21 ट्रको को पकड़ा है। इस कार्यवाही से ट्रक संचालको में हड़कम्प मच गया।
पकड़े गए ट्रक।
उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप ने बताया कि जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय के निर्देशानुसार राजापुर-कर्वी मार्ग में लगभग चार घंटे जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गिट्टी, डस्ट, बालू, सीमेंट लदे 21 ट्रकों को सीज किया है। सँयुक्त टीम में नायब तहसीलदार सरधुआ विवेक कुमार सिंह, परिवहन विभाग के पीटीओ, खनिज विभाग के लिपिक, राजापुर थाना उप निरीक्षक कन्हैयालाल पाण्डेय व पुलिस बल मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment