क्षेत्रीय विधायक ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद
नरैनी, के एस दुबे । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामा। क्षेत्रीय विधायक ने सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
![]() |
नवदंपति को प्रमाण पत्र सौंपते विधायक राजकरन कबीर |
कस्बे के राजकुमार इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ब्लॉक क्षेत्र के गावो के 14 नव दंपति जोड़ों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर ने योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आगे भी सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम होते रहेंगे नवविवाहितो को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दीया। पंडित राजेश कुमार पांडे द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम मंत्र उच्चारण कर संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी रमेशचंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह भाजपा नेता डा. देवेन्द्र भदौरिया, सौरभ शर्मा, जेई एमआई बृजेश कुमार राठौर, तकनीकी सहायक विजय कुमार द्विवेदी, सचिव शशि प्रकाश पांडे, ध्यानचंद, अशोक कुमार, योगेश, विनय सिंह, अंबर लिपिक दयाराम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment