दस हजार का सामान उपहार स्वरूप किया भेंट
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप चल रहे सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 137 जोड़ों का विवाह एवं निकाह कराया गया। सभी को जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने सुखमय जीवन का जहां आशीर्वाद दिया वहीं दस हजार रूपये का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। सभी बेटियों के खातों में 35 हजार रूपये की राशि शासन द्वारा भेजी जायेगी।
गरीब बेटियों को बिना दहेज के शादी करने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जनपद के 06 विधानसभा में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कुल 137 जोड़ो का विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ। जिसमे विधानसभा सदर में श्री बाँके बिहारी परिसर शांतीनगर में 28, हुसैनगंज के विकास खंड ब्लॉक परिसर
![]() |
बांके बिहारी मंदिर में विवाह वेदी पर बैठे जोड़े। |
हथगाम में 24, खागा के विजयीपुर ब्लॉक परिसर में 18, अयाह शाह में जनता इण्टर कॉलेज परिसर में 25, बिन्दकी में विकास खंड मलवां परिसर में 17 एवं जहानाबाद में उत्तम मैरिज लॉन अमौली में 25 जोड़ो का विवाह/निकाह सम्पन्न हुआ। जिसमें 04 निकाह भी कराये गये। यह विवाह हिन्दू व मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराये गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह में प्रति जोड़ा लड़की को दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल (चांदी), दो साड़ी, लड़के के लिए पैंट-शर्ट, एक कूकर पांच लीटर, डिनर सेट समेत 10000 रूपये का सामान प्रति जोड़ा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। लड़की के खाते में 35000 रूपये शासन द्वारा दिए जाएंगे। 6000 विवाह आयोजन हेतु कुल-51000 प्रत्ति जोड़ा दिया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने विधानसभा अयाह शाह के जनता इण्टर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपस्थित होकर नवदम्पत्ति जोड़ो को आशीर्वाद दिया।
No comments:
Post a Comment