गाय बचाओ, किसान बचाओ का नारा देकर निकाली किसान पद यात्रा
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों को किया जागरूक
फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस खागा कस्बे में मनाया गया। कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी तत्पश्चात गाय बचाओ, किसान बचाओ के नारे के बीच किसान पद यात्रा निकाली गयी। कस्बा समेत विधानसभा के गांवों का भ्रमण कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की कमर तोड़कर पूंजीपतियों व बिचैलियों की जेब भरने का कानून ला रही है। जिसको कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
![]() |
खागा कस्बे में किसान पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। |
खागा कस्बे में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटा और पार्टी की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गठन आजादी के पहले हुआ था। तब से आज तक पार्टी संघर्ष के रास्ते पर चल रही है। तत्पश्चात प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर गाय बचाओ, किसान बचाओ के नारे के बीच नगर से पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल एवं पूर्व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में किसान पद यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवों का भ्रमण करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया रहा नया कृषि कानून किसानों की कमर तोड़ देगा। किसानों की मेहनत से उपजाई गयी फसलों को पूंजीपति औने-पौने दामों में खरीदकर मालामाल होंगे और किसान कंगाल हो जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर ही केन्द्र की मोदी सरकार चल रही है। कई विभागों का निजीकरण कर दिया गया है और शेष बचे विभागों को भी निजीकरण करने की तैयारी चल रही है। केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गयी है। प्रदेश की हालत भी बद से बदतर है। लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार में कानून का नहीं बल्कि माफियाओं का राज चल रहा है। ऐसी निकम्मी सरकारों को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष खागा कलीम उल्ला, राजकुमार मौर्य, पंडित रामनरेश महाराज, एमएल श्रीवास, मुकीम, सलीम शेख, राजू सिंह, मोहम्मद अकरम, भोला प्रजापति, रमेश दुबे, अन्नू कटियार, राम किशोर निषाद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कल (आज) हस्वा ब्लॉक में पद यात्रा निकाली जायेगी।
No comments:
Post a Comment