एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतों का किया जाये निस्तारण: सीडीओ
फतेहपुर, शमशाद खान । सदर तहसील के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की संयुक्त अध्यक्षता मंे संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व, पुलिस, पीडब्लूडी, विद्युत, कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, जल निगम, पूर्ति, बाल विकास, चकबन्दी, मंडी, शिक्षा, मध्यमिक शिक्षा, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, विकास आदि विभागों से सम्बंधित कुल 89 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमे कुल 12 शिकायती प्रार्थना पत्रों को उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारित कर दिया गया।
![]() |
सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते सीडीओ व एसपी। |
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि शेष प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सामने निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति एवं गुणवत्तापूर्ण समय अवधि के अन्दर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिससे शिकायतकर्ताओं को तहसील दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद का प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उसकी समस्या का समाधान करना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य शैली में परिवर्तन लाएं और कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, सीओ संजय शर्मा, तहसीलदार विदुशी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके निगम, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, एसओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उधर तहसील खागा में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी प्रहलाद की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में कुल 103 शिकायती प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। बिन्दकी में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व लालता प्रसाद शाक्य एवं उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। जिसमें कुल 112 शिकायती प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष 13 का मौके पर निस्तारण किया गया।
No comments:
Post a Comment