घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । सुहाग नगरी में दीपोत्सव के त्यौहार की धूम रही। घरों एंव प्रतिष्ठानों पर गणेश लक्ष्मी के पूजन के साथ खूब धूम धड़ाका किया। पटाखों के शोर से समूचा नगर गूंज उठा। दीपावली पर नगर रोशनी से नहाया हुआ था। घरों तथा प्रतिष्ठानों को आकर्षक एंव रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। सुबह से ही प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की तैयारी की जा रही थी। प्रतिष्ठानों पर पूजन किया गया। पुरोहितों के द्वारा गणेश, लक्ष्मी पूजन मंत्रोच्चारण एंव विधि विधान के साथ कराया गया। पूजन के साथ ही स्टाफ को मिष्ठान वितरण एंव उपहार भेंट किये गये। इसके बाद घरों पर रंगोली सजाई गयी। घर-घर लक्ष्मी, गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को स्थापित किया गया। दीपकों से घर को रोशन किया गया। मंन्दिरों मे भी भीड़ लगी रही। बच्चे ,बडे़ सभी ने खूब पटाखे चलाये। देर रात्रि तक पटाखों का शोरगुल सुनाई देता रहा।
No comments:
Post a Comment