अतर्रा, के एस दुबे । ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज अतर्रा में सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर दीप जलाये। दीपावली का पर्व हमें अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रुपी प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 9 एवम 10 की छात्राओं ने सुन्दर रंगोली बनायी जिनमें शिवानी, आकांक्षा, कामिनी परी,
![]() |
बच्चों के साथ दीप जलाते शिक्षक |
स्नेहा आदि ने सुन्दर चित्रण किया। कक्षा 9 प्रथम एवम कक्षा 10 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने सभी को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा में कही रह न जाये। मधु सविता, जेपी कोमल, संजय धुरिया ने बच्चों का सहयोग किया। अरुण पटेल, गिरिजेश मिश्र, सुरेश, राममिलन यादव अंकुर, प्रेमलता आदि दर्शक के रुप में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
No comments:
Post a Comment