फतेहपुर, शमशाद खान । युवा संवाद कार्यक्रम शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य तथा भारतीय राजनीतिक विश्लेषण एवं अनुसंधान परिषद के निदेशक दानिश इकबाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए युवाओं संग संवाद किया।
युवाओं में जिनमे कला, खेल आदि क्षेत्र से जुड़े हुए शामिल रहे, उनसे संवाद करते हुए जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी हासिल की। दानिश इकबाल ने संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का उदाहरण देते हुए मानवता की सबसे बड़ी मिसाल बताया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध अहिंसक रूप से देश की आजादी की लड़ाई में शामिल होकर दिए गये योगदान पर चर्चा की। साथ ही दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला की अगुवाई में चले रंगभेद के विरुद्ध चलाये गये आन्दोलन को याद दिलाते हुए बताया कि उनके द्वारा लंबे समय तक अहिंसक आंदोलन चलाया गया लेकिन उन्होंने किसी भी अंग्रेज से नफरत नहीं की। इतिहास में उन्हें सबसे अधिक समय तक जेल में रखा जाना वाला व्यक्ति बताया। बाद में वह
![]() |
युवाओं से संवाद करते संस्कृति मंत्रालय के सदस्य। |
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। युवाओं को उन्होंने मदर टेरेसा का उदाहरण देते हुए मानवता की सबसे बड़ी मिसाल बताया। युवाओं के साथ संवाद में उन्होंने समाज के लिये आपसी भाईचारा बनाये रखने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि जागरूक हो जाय तो उस देश को विकास के पथ से हटाने वाला कोई नहीं हो सकता। फिल्म ग्राम के संस्थापक अरशद मुमताज ने युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने व राष्ट्र निर्माण में अहम रोल अदा करने का आह्वान किया। साथ ही बताया युवाओं को उनके शिक्षा व कैरियर चुनने में जो भी बाधा आती है वह अपने संगठन आईपीएआरसी के माध्यम से उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मो0 शारिक व मुकर्रम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment