नई ताकत के रूप में उभरकर आयेगा संगठन: राजेश
फतेहपुर, शमशाद खाद । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का उदय प्रताप यादव को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रमोद चैधरी को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व मनोज यादव को राष्ट्रीय सचिव बनायेे जाने पर खागा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव की अगुवई में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। श्री यादव ने कहा कि अब संगठन नई ताकत के रूप में उभरकर सामने आयेगा।
![]() |
कार्यालय में एक-दूसरे का मंुह मीठा कराकर खुशी का इजहार करते महासभा के लोग। |
बताते चलें कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का उदय प्रताप यादव को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होने प्रमोद चैधरी को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व मनोज यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। जैसे ही यह जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव को हुयी तो उन्होने कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, खागा नगर अध्यक्ष भूप सिंह यादव, नरसिंह यादव, अमन यादव, पिंटू यादव, कल्लू यादव, बेटू यादव, छोटू यादव, नरेंद्र सिंह यादव, बच्चा यादव समेत सैकड़ों समाज के लोग इकट्ठा रहे। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव ने कहा कि उदय प्रताप यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गुरु रहे। वह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव प्रमोद चैधरी एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाते जाने जाते हैं। मनोज यादव समाज में बराबर संघर्ष करते रहते हैं। इन तीनों पदाधिकारियों की बदौलत अब समाज का संगठन एक नई ताकत के रूप में उभर कर आयेगा।
No comments:
Post a Comment