बांदा, के एस दुबे । नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक चला रहे बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पीछे बैठे मृतक के बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
मृतक कृष्णदेव त्रिपाठी (फाइल फोटो) |
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी कृष्णदेव त्रिपाठी (58) पुत्र देवीदयाल सोमवार को दोपहर अपने बड़े भाई संतोष त्रिपाठी (60) के साथ बाइक पर तिंदवारी होकर बबेरू निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के नजदीक फतेहपुर से बांदा की ओर आ रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कृष्ण देव त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बड़े भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक खेती-किसानी करते थे।
पैतृक गांव जारी में होगा अंतिम संस्कार
बांदा। सड़क हादसे का शिकार हुए स्व. कृष्णदेव त्रिपाठी के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव जारी में सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह जानकारी मृतक के पुत्र हरदेव त्रिपाठी ने दी।
No comments:
Post a Comment