तुलसीधाम पहुंची अपना दल की पदयात्रा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल की अगुवाई में पदयात्रा झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा होते हुए तुलसी जन्मस्थली राजापुर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि डा सोनेलाल पटेल जो पार्टी के संस्थापक थे देश के किसान, कामगार ,मजदूर को एक नाम दिया था कमेरा समाज। उनकी पुण्यतिथि 17 अक्टूबर को थी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संकल्प लिया कि कमेरा समाज के लिए सड़को में अलख जगाते हुए किसान, मजदूरों को जगाने का काम करेंगे, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में किसान होने के बावजूद इस देश में उनकी आवाज की अनसुना किया जाता है। इसी आंदोलन को लेकर चेतना पद यात्रा के माध्यम से सभी सड़को पर उतरे हुए है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
मंगलवार को जिले के राजापुर कस्बे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 17 अक्टूबर को झांसी से पदयात्रा शुरू हुई है। जिसका उद्देश्य है कि जो किसान व मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है उनके हक और अधिकारों के लिए आंदोलन में परिवर्तित करें। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, दवाई, रोटी, रोजी रोजगार सब खत्म करने का सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। 22 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन कॉविड 19 कोरोना वायरस के नाम पर कामगार मजदूर आज बेरोजगार होकर गांव में रोजीरोटी की तलाश में इधर उधर भटक रहा है। प्रदेश में किसानों के लिए न खाद है न बीज और न ही खेतों की सिंचाई करने के लिए पानी। कामगार, मजदूरों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। किसानों के उपयोग में आने वाले डीजल की कीमते बढी है। इसीलिए आज किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है। आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। महंगाई के चलते उन्नतशील खेती करने में असमर्थ है। विधेयक में पास हुए किसान बिल पर कहा सिर्फ किसान कागजों में अपने खेत का मालिक होगा। वास्तविकता में कारपोरेट फार्मिंग के बाद या कॉन्ट्रैक्ट के बाद किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएगा। पद यात्रा में जिलाध्यक्ष कंचन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष यशवंत पटेल, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह कुशवाहा, बाँदा जिलाध्यक्ष राकेश पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment