कलम-दवात, औजारों की हुई पूजा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दीपमालिका त्योहार के बाद सोमवार को भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनो ने भाइयों के माथे में तिलक कर मिष्ठान खिलाया और दीर्घजीवी की कामना की। भाईयों ने भी उपहार देकर आर्शीवाद लिया। भैया दूज पर बहन¨ं ने भाईयांे क¨ तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। शहर में पूरे दिन चहल-पहल देखी गई। खासकर मिठाई की दुकानांे में भीड़ बनी रही। व्यापारियो ने दुकानो में पूजा-पाठ कर व्यवसाय शुरू किया। कायस्थ समाज ने कलम पूजन कराया। सवेरे से शहर में मिठाई की दुकानो में भारी
![]() |
भैयादूज पर भाई को तिलक लगाती बहन। |
भीड़ लगी रही। नये कपड़े पहने छ¨टे-छ¨टे बच्च¨ं ने जमकर मिठाई की खरीददारी की। घर¨ में पूजन-पाठ क¢ बाद बहन¨ं ने भाइय¨ं क¢ माथ्¨ पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना की। भाइय¨ं ने भी समुचित उपहार देकर बहन¨ं की रक्षा का संकल्प लिया। वुद्धिजीवी वर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सांगोपांग विधि से पूजन किया और विद्यादायिनी मां से आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में ही व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठानों में पूजन-पाठ कराया। सवेरे से दुकान¨ं में साफ-सफाई कर मां सरस्वती की मूर्ति रखकर कागज-कलम, दवात की पूजा की और धनिया गुड का भोग लगाकर प्रसाद अर्पण किया।
चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की हुई पूजा
चित्रकूट। चित्रगुप्त कायस्थ समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में मुख्यालय के चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त महाराज की कलम-दवात की पूजा कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष केके माथुर ने कहा कि गांव हो या शहर बुद्धिजीवी कायस्थ समाज के लोगों से आज भी सलाह लेते हैं। उच्च पदों पर बैठे समाज के लोगों को सबका ध्यान देना होगा। अहंकार को त्याग कर विवेक से समाजहित में काम करें। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र खरे ने कहा कि चित्रगुप्त महाराज की कृपा से बुद्धि बढ़ती है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा निगम ने कहा कि जिस घर में बहन-बेटी के आंसू टपकते हैं उस घर में बदहाली व तंगहाली होती है। जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां खुशहाली होती है। प्रदेश सरकार महिलाओं को समानता के लिए कदम उठाए हैं। इस मौके पर रमाशंकर श्रीवास्तव, शर्मिला श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, अभिषेक, महेश आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment