चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। स्नातक शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 18 से 21 नवंबर तक पोलिंग सेंटर बैठक होगी। जिसमें पोलिंग सेंटर में आने वाले विधायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगें। सांसद आरके सिंह पटेल, राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आनंद शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि समर्थन के लिए पार्टी प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा के अब तक के किए गये कार्यों की जानकारी विस्तार से मतदाताओं को कराना आवश्यक है। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग सेंटर पर मतदाता सम्मेलन
![]() |
बैठक में चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी। |
जरूरी है। साथ ही शिक्षक व स्नातक वोटरों का भी अलग-अलग सम्मेलन सुनिश्चित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से संपर्क में जुटे। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि मतदाताओं के माध्यम से निरंतर संपर्क अभियान जारी रखना है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता टोली बनाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान में जूटे। भाजपा नेता डॉ रणवीर सिंह चैहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रथम चक्र में सभी मतदाताओं से व्यापक जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। जिला उपाध्यक्ष डॉ विपुल प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजेश जयसवाल, राघवेंद्र सिंह आलोक पाण्डेय, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, मोहनदास मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment