अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
फतेहपुर, शमशाद खान । जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्रातःकाल सरकारी कार्यालयों समेत जिला अस्पताल की स्थिति जानने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सम्बन्धित अधिकारियों को जहां फटकार लगाई वहीं साढ़े दस बजे तक अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किये। डीएम के निरीक्षण से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा।
![]() |
कार्यालयों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी संजीव सिंह। |
मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अधीनस्थों संग सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने साफ-सफाई व कागजातों के रख-रखाव को देखा। इसके बाद जिलाधिकारी विकास भवन पहुंचे। जहां साफ-सफाई के साथ-साथ शौचालयों की स्थिति भी देखी। विकास भवन स्थित सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय आने के समय को देखा। तत्पश्चात डीएम का काफिला जिला अस्पताल पहंुचा। जहां परिसर में बेहतर साफ-सफाई न होने पर सम्बन्धित को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ जिला अस्पताल का स्टाफ समय से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे। समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होने कहा कि साफ-सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जाये। साढ़े दस बजे तक कार्यालय न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किये।
No comments:
Post a Comment