पदाधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष ने बांटे मनोनयन पत्र
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। तत्पश्चात सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को गिनाने का आहवान किया।
![]() |
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। |
शहर के शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा लोहिया वाहिनी की बैठक जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मंे सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने शिरकत की। सर्वप्रथम जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा फूल सिंह मौर्या, रावेन्द्र प्रताप जिला उपाध्यक्ष, मो0 आरिफ खागा नगर अध्यक्ष, रोहित यादव, विनय त्यागी, प्रभाकर मौर्या, अवधेश निषाद, अमित यादव व अमित कुमार को जिला सचिव बनाया गया। रामशरण को जिला कार्यकारिणी सदस्य, विवेक सिंह यादव सदर विधानसभा सचिव, राजकुमार श्रीवास्तव, दिपेन्द्र मौर्य को जिला कार्यकारिणी सदस्य, नीरज कुमार विधानसभा अध्यक्ष, लाल बहादुर सिंह हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष, दयानन्द लोधी हस्वा ब्लाक अध्यक्ष, श्याम सुन्दर वर्मा को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष, अमरजीत विश्वकर्मा अयाह-शाह विधानसभा अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा अयाह-शाह विधानसभा महासचिव, लोकेन्द्र नाथ जिला सचिव, जोगेन्द्र सिंह हुसैनगंज विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र व माला पहनाकर सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने स्वागत किया। उन्होने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर पदाधिकारी जी-जान से जुट जायंे। पार्टी प्रत्याशी को जिताने में कोई कोर कसर न छोड़ें।
नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
खागा-फतेहपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवमनोनीत खागा नगर अध्यक्ष मो0 आरिफ कुरैशी व जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र यादव का पार्टीजनों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
बताते चलें कि लोहिया वाहिनी के नवमनोनीत खागा नगर अध्यक्ष मो0 आरिफ कुरैशी जैसे ही नगर पहुंचे तो सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अगुवई में पार्टीजनों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद नगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। उधर जिला उपाध्यक्ष का समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव, प्रदेश सचिव प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, फूल सिंह प्रधान, नरसिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह यादव, अमन यादव, नरेन्द्र यादव, कल्लू यादव, मो0 अदनान, पिन्टू यादव, विपिन सिंह सिंगरौर, अवधेश सिंह सहित तमाम लोगों ने खागा बाईपास पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment