बच्चो के बीच किया मिष्ठान वितरण
फतेहपुर, शमशाद खान । दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। इसे दूसरों के साथ मिलकर मनाने का एक अलग ही मजा है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए क्रान्ति फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने कंजड़ बिरादरी की गिहार बस्ती पहुुंच मुफलिसी व तंगी में जी रहे लोगों के साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया। बच्चों के बीच मिष्ठान का वितरण किया। मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
![]() |
गिहार बस्ती के बच्चों को मिष्ठान वितरित करतीं फाउण्डेशन की संचालिका। |
अमर क्रांत्ति फाउंडेशन की टीम शुक्रवार को गिहार बस्ती पहुंची। फाउण्डेशन की संचालिका सौम्या सिंह समेत टीम के सदस्यों ने गिहार बस्ती के बच्चों के बीच मिष्ठान विरतण किया। साथ ही दीप जलाये व पूजा-अर्चना भी की गयी। बच्चों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संचालिका सौम्या सिंह ने कहा कि पर्वों को दूसरों के साथ मिलकर मनाने का अलग ही मजा है। समाज में तमाम ऐसे लोग हैं जो मुफलिसी का जीवन जी रहे हैं। उनके पास इतना धन भी नहीं है कि वह पूजन सामग्री व मिष्ठान खरीद सकें। ऐसे लोगों के बीच पहुंचकर थोड़ा प्यार व स्नेह बांटने का अलग ही मजा है। उन्होने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ फाउण्डेशन ने आज गिहार बस्ती में दीपावली का पर्व मनाया है। कार्यक्रम में प्रियंका दीक्षित, संदीप त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, ऋषि रंजन, आदर्श ठाकुर, प्रीति गुप्ता, हिमांशी सिंह, संगीता सचान, रचित साहू, अनन्या सिंह, प्रतिभा प्रजापति, पूजा देवी आदि ने सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment