राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
किसानों के साथ न की जाए जुल्म ज्यादती
बांदा, के एस दुबे । शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने किसान विरोधी काले कानूनों का विरोध किया। कहा कि किसानों के हक के लिए कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है और संघर्ष करती रहेगी। इन काले कानूनों को समाप्त किया जाए।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की आधिकारिक रिपोर्ट कहती है कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से भी कम रखी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की जमीनी हकीकत केंद्र की भाजपा सरकार की कलई खोल रहे हैं। किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य छीनने वाले काले कानून के विरोध में किसान की आवाज
![]() |
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए कांग्रेसी |
सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मार रही है। किसानों से सब कुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट्स, रेल्वे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस जन इन किसान विरोधी काले कानूनों का विरोध व्यक्त करती है। कांग्रेस इन काले कानूनों को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। किसानों के साथ ऐसा जुल्म नहीं किया जाए। अमानवीय तरीके से उनके ऊपर पानी की बौछारें डाली जा रही है यह जुल्म रोका जाए। किसानों को अपनी आवाज उठाने का हक है, उन्हें रौंदा ना जाए। धरना, प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली व बी. लाल, जिला महासचिव कुतैबा जमा खां व रामहित निषाद, जिला सचिव शिवबली सिंह व अलंकार तिवारी तथा पंकज सिंह हरिओम एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल, कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल प्रभारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, सैय्यद अल्तमश हुसैन, जिला प्रवक्ता साकेत बिहारी मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव केपी सेन व पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अशोक वर्धन कर्ण, ज्ञानी प्रसाद सेन, धीरू पांडे, जिलानी दुर्रानी, शोएब रिजवी, रामकिशोर पाल, सुखदेव गांधी, सुनीता यादव, कल्लो बेगम, रामदेवी वर्मा, मुन्नी बेगम आदि सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment