तैयारियों के संबंध में भाजपा मण्डलों में हुई बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक शिवरामपुर, भरतकूप, कर्वी, पहाड़ी, गनीवा, सरधुआ मण्डलों में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सांसद आरके सिह पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जिनका संबंध सीधे गांवों से है। आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए लाभप्रद होंगें। ग्राम प्रधान व
![]() |
संबोधित करते सांसद। |
जिला पंचायत सदस्यों तक विचारधारा के माध्यम से कैसे जीत सुनिश्चित करें, इसकी तैयारी में पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुट जाएं। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें। चुनाव लडने के इच्छुक कार्यकर्ता तैयारी कर लें। सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। पात्र लोगों को लाभ दिलायें। बैठक में प्रमुख रूप से बद्री विशाल त्रिपाठी, महेंद्र कोटार्य, देव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, दिनेश पटेल, लवकुश चतुर्वेदी, सुशील द्विवेदी, सच्चिदानंद गर्ग, श्रवण पटेल, लाल बहादुर सिंह, विनोद पाण्डेय, श्याम गुप्ता, सुमित मिश्रा, बृजेंद्र शुक्ला, सीएन सिंह, जानकीशरण तिवारी, आभेष मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने दी है।
No comments:
Post a Comment