चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस सपाईयों ने केक काट कर मनाया। रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वे जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काट कर दीर्घायु की कामना की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता जी सदैव गरीब, मजलूम, वंचित, श्ेाोषित समाज की आवाज सडक से सदन तक उठाने का काम किया है। उनके विकास माॅडल में पंक्ति के आखिरी छोर में खड़ा व्यक्ति सर्वोपरि रहा। वह हमेशा हर तबके के लिए न्याय की बात करते हैं। विकास का मतलब है कि समाज का हर व्यक्ति मुख्यधारा से जुड़ा हो। आज यदि आतंकवाद,
![]() |
केक काटते सपाई। |
सम्प्रदायवाद, जातिवाद को कोई मुंहतोड जवाब दे सकता है तो वह समाजवाद है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि नेता जी की नीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकासवादी सोंच को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। 2022 में पुनः सपा सरकार बनाई जाएगी। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि आजाद भारत के वंचित, शोषित समाज की आवाज बनकर उभरने वाले पहले जमीनी नेता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव है। सपाईयों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर फराज खां, सत्य नारायण, गुलाब खां, कुबेर निषाद, अरशद खां, नरेन्द्र यादव, चंदन कोटार्य, रजनीश जोशी, अजय तिवारी, मो रसीद उर्फ चीनी भाई, निजाम सिद्दीकी, रामचन्द्र वर्मा, सीताराम रैकवार, कुशल यादव, घनश्याम यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाजवाद की परिकल्पना को धरातल में उतारा
चित्रकूट। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर केक काट कर लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नेता जी ने लोहिया, गांधी, जयप्रकाश की समाजवाद की असली परिकल्पना को धरातल में उतारने का अथक प्रयास किया है। इस मौके पर पप्पू, संदीप, सत्येन्द्र यादव, सीके, मनोज कुमार, शैलेन्द्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment