हमीरपुर, महेश अवस्थी । राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक डॉ सरयू प्रसाद त्रिपाठी का आज निधन हो गया ।वे 78 साल के थे।पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे मगर इन दिनों वे स्वस्थ्य थे।आज सुबह उन्होंने शरीर त्याग दिया ।उनका अंतिम संस्कार हमीरपुर मुख्यालय में यमुना तट पर हुआ ।जहां बड़ी संख्या में नागरिको ने भागीदारी की।नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद,राजीव शुक्ला, बार के जिलाध्यक्ष ॐ प्रकाश द्विवेदी,राम बाबू अवस्थी, गुलाब यादव
जिला महामंत्री,जगदीश निगम जिलाध्यक्ष कलेक्ट्रट कर्मचारी,युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी,शिक्षक ,कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुवे।बताते चले कि डॉ सरयू प्रसाद त्रिपाठी को वर्ष 2002 में राज्यपाल उत्तर प्रदेश व 2004 में राष्ट्रपति भारत सरकार ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक से सम्मानित किया था।
No comments:
Post a Comment