नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया स्वागत
खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी नौजवान सभा का कारवां दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव के नेतृत्व में एक विधानसभा अध्यक्ष, दो ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, दो जिला सचिव के पदों पर मनोनयन किया गया। तत्पश्चात सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
खागा नगर के नौबस्ता बाईपास स्थित समाजवादी नौजवान सभा के कार्यालय में मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सचिव चैधरी राजेश यादव के नेतृत्व में भानू प्रताप सिंह यादव को अयाह-शाह विधानसभा अध्यक्ष, हरिओम राजपूत को बहुआ ब्लाक अध्यक्ष व पिन्टू यादव को असोथर ब्लाक अध्यक्ष, तनवीर अब्बास को फतेहपुर नगर अध्यक्ष, राजू सिंह व रोहित दीक्षित को जिला सचिव पद की कमान सौंपी गयी। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय सचिव ने
![]() |
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते राष्ट्रीय सचिव चौधरी राजेश यादव। |
कहा कि समाजवादी नौजवान सभा का कारवां बढ़ रहा है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योगी व मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का बखान करंे। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई जा सके। प्रदेश सचिव प्रकाश यादव ने सभी नौजवान सभा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जो भी हो सकेगा सदैव आप लोगो के लिए करेगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष यादव, नगर अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, नर सिंह यादव, यादव महासभा के नगर अध्यक्ष भूप यादव, सुरेश यादव उर्फ कुल्लू, राजकुमार यादव, फूल सिंह यादव, अखिलेश यादव, अमन यादव, रवींद्र यादव, पिंटू यादव आदि नौजवान सभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment