केदार स्मृति न्यास के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । केदार स्मृति न्यास के तत्वावधान में लेखिका छाया सिंह के प्रथम कहानी संग्रह सांझी छत का भव्य विमोचन आदर्श प्राइवेट आईटीआई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, बाबू रामाधार सिंह एडवोकेट एवं जन कवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखिका छाया सिंह के माता-पिता उज्जैन सिंह रघुवंशी एवं गीता रघुवंशी रहे।
![]() |
पुस्तक का विमोचन करते केदार स्मृति न्यास के पदाधिकारीगण |
विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, वनमाला चैहान, नरेन्द्र पुण्डरीक तथा सदर तहसीलदार अवधेश निगम रहे। छाया सिंह ने अपने लेखन के अब तक के सफर की जानकारी दी। कहानी संग्रह की भूमिका लिखने वाले डा. शशिभूषण मिश्र ने छाया सिंह की कहानियों पर विस्तृत वक्तव्य दिया। केदार न्यास के सचिव नरेन्द्र पुण्डरीक, वनमाला चैहान एवं अवधेश निगम ने छाया सिंह के रचनाकर्म पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र गौरव डा. चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने की। डा. शिव प्रसाद भारती, चन्द्रपाल कश्यप एवं प्रवीण चैहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा. भानु प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में डा. बाबूलाल गुप्ता, डा. रामचन्द्र सरस, मुनेन्द्र सिंह, डा. भानु प्रताप भटनागर, आनंददेव लाल, प्रशान्त चैहान, डा. अतुल वर्मा, सावित्री सिंह सिसौदिया, कविता बुंदेलखंडी, तरुण खरे, विनीत रघुवंशी, प्रियंका रघुवंशी, श्रद्धा निगम, आकांक्षा सिंह, डा. वंदना सिंह, कामिनी सिंह, गौरवी सोनी, नीरज निगम, प्राची, प्रज्ञा, प्रांजल, वानी, राहुल, अमित आदि की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment