चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सीतापुर स्थित मंदाकिनी भवन में अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, इं आरबी सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मान सिंह पटेल ने सामाजिक व संगठन के इतिहास, पदाधिकारियों के दायित्वों, व्यक्तित्व के
![]() |
प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पदाधिकारी। |
विकास, आरक्षण पर प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष चन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि चिंतन शिविर में उप्र, मप्र, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, तेलांगना सहित 12 प्रदेश के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
No comments:
Post a Comment