करारी में मिशन शक्ति, किशोरी स्वास्थ्य स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, निकाली गई रैली
करारी, कौशाम्बी, सुरेन्द्र कुमार पाल । करारी कस्बे में बृहस्पतिवार को दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के तत्वधान में मिशन शक्ति किशोरी स्वास्थ्य, स्वच्छता सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी की प्रतिनिधि बनकर आईं सदर नायब तहसीलदार विनीता पांडेय ने कहा कि अपने बुलंद इरादों से महिलाएं एक नया इतिहास लिख सकती हैं। महिलाओं को अबला नहीं अब सबला बनकर दिखाना है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं का उतना ही अधिकार है जितना पुरूषों का है। उन्होंने समाज से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी रक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए आव्हान किया। कहा कि महिलाएं सुरक्षा के लिए खुद को तैयार करें। महिलाओं को अपने अधिकारों, हक और सुरक्षा के लिए खुद लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पुरूष वर्ग भी बेटियों, बहनों और माताओं के मान-सम्मान के लिए सहयोग करें। महिला कल्याण अधिकारी पूनम पाल ने कहा कि महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं। उन्हें भी पुरुषों के बराबर समान अधिकार प्राप्त है। किसी भी प्रकार का अपराध होने पर वह उचित फोरम पर शिकायत कर सकती हैं। अपने अधिकारों व सम्मान की रक्षा कर
सकती हैं। महिला कल्याण विभाग की कोआर्डिनेटर उमा साहू ने कहा प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इसको लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है। डॉ अरुण पटेल द्वारा किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकींस का वितरण किया गया। वहीं उन्हेें व्यक्तिगत स्वच्छता, सेनेटरी नैपकींस का समुचित प्रयोग, निस्तारण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगजीत सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार, हीरालाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मो रेहान ने किया। इस मौके पर मिशनशक्ति की एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी किशोरियों व महिलाओं को निःशुल्क किट दिया गया। कार्यक्रम में कुशलानन्द शुक्ल, बेबी नाज,चंद्रभान यादव, मुकेश, चंद्रकली, संगीता, कमला, रूमा, फूलपति, लक्ष्मी यादव, रानी, हीरालाल, रामअभिलाष आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment