राष्ट्रपति को सम्बोधित एएसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पारित किये गये कानूनांे के विरोध में देश भर के किसान जहां आन्दोलित है वहीं उनका समर्थन करते हुए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान पर धरना दिया। तत्पश्चात काले कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें अनाज व सब्जी मंडी व्यवस्था बहाल करने, एमएसपी की गारंटी, भंडारण नियम पूर्ववत की तरह बहाल करने, खेती में ठेकेदारी प्रथा को रोकने, किसानों के शोषण वाले और पूंजीपतियों को मुनाफा खोरी का अवसर देने वाले कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
![]() |
अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। |
शनिवार को जिला, शहर व फ्रन्टल कांग्रेस के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में एकत्र हुए। जहां किसानों के विरोध में पारित किये गये काले कानूनों के विरोध में धरना दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं का कहना रहा कि काले कानूनों के विरोध में पूरे देश के किसान नाराज हैं। किसानों के हक की आवाज को दबाने का कुचक्र केन्द्र सरकार द्वारा रचा जा रहा है। कांग्रेसियों का कहना रहा कि इन काले कानूनों से मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। पूंजीपति किसानों का शोषण करेंगे। खेती में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि किसान खेती के बल पर ही जिन्दा है और देश को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। जब यहां का किसान ही खुशहाल नही होगा तो देश कैसे खुशहाल हो सकेगा। आन्दोलन कर रहे किसानों पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलांे द्वारा केन्द्र सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज, आंसू, गैस गोले व पानी का छिड़काव करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। धरने के पश्चात कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पोर्टिको पहुंचे जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर काले कानूनों को वापस लिये जाने की मांग की गयी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, सन्तोष कुमारी शुक्ला, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, चंद प्रकाश लोधी, पंकज गौतम, आशीष गौड, अनुराग नारायण मिश्रा, बबलू कालिया, संदीप साहू, उदित नारायण अवस्थी, अतुल पासवान, अशोक दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक कश्यप, आकाश निषाद, सुशील कालिया, रोहित अवस्थी, रमजान अहमद, जीशान, अशोक कुमार, फिरोज खान, अजय सिंह, मोहम्मद अहमद, नफीस, विनोद कुमार, इरफान, अब्दुल हफीज सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान व किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment