बबेरू, के एस दुबे । कस्बे के मैरिज हाल में भाजपा प्रत्याशी डा. यज्ञदत्त शर्मा के एमएलसी चुनाव के समर्थन में मतदाता सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पक्ष में मतदान कराने का काम करें और भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर बताएं। भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्य कही छिपे नही हैं। कई समस्याओं के बाद भी भाजपा विकास कर रही।
![]() |
सम्मेलन को संबोधित करते विधायक चंद्रपाल |
मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डा. यज्ञदत्त शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। क्षेत्रीय विधायक चन्द्रपाल कुशवाहा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाना होगा और भाजपा के पक्ष में मतदान भारी संख्या में कराने की अपील की। अध्यक्षता विधानसभा चुनाव संयोजक रामनरेश मिश्रा ने किया। संचालन विवेकानंद गुप्ता ने किया। इस
![]() |
मौजूद मतदाता |
मौके पर विशोसर पांडेय, रामप्रकाश गुप्ता, अजय पटेल, राम प्रकाश साहू, सुखदेव वर्मा, विजय विक्रम सिंह, अभिषेक द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह संदीप सिंह, संतोष बाथम, सुनीता भारती मीना भारती, सुनील पटेल, हेमलता वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment