मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप
खदान संचालक ने विधायक के आरोपों को बताया बेबुनियाद
बांदा, के एस दुबे । विवादों से हमेशा ताल्लुक रखने वाली पथरी खदान का एक और मामला सामने आया है। इसमें खदान कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी और पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि तिंदवारी विधायक ने भी युवक की मौत पर सवाल उठाए हैं। जबकि खदान संचालक का कहना है कि सभी कर्मियों को बराबर मेहनताना दिया जाता है, इसके उनके पास पूरे साक्ष्य भी हैं।
![]() |
मच्र्युरी हाउस में मौजूद विधायक बृजेश प्रजापति |
जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी शिवाकांत सिंह (36) पुत्र संतोष सिंह पथरी खदान में काम करता था। खदान में अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी माया ने देहात कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या की गई है। तिंदवारी विधायक बृजेश कहा है कि मृतक का मेहनताना खदान संचालक द्वारा नहीं दिया गया था। साथ ही यह भी कहा कि पुलिस खदान संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखने में आनाकानी कर रही है। इधर, पथरी खदान संचालक देवेंद्र सिंह का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। शिवाकांत समेत सभी कर्मियों का मेहनताना समय से दिया जा रहा है, इसके साक्ष्य भी उसके पास मौजूद हैं।
![]() |
मच्र्युरी हाउस में रोते-बिलखते परिवारीजन |
खदान संचालक ने कहा कि खदान से निकलने वाले प्रति ट्रक उससे रुपए की मांग की जा रही थी, इस पर उसने मना कर दिया था, जिस कारण उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई। खदान संचालक ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। क्षेत्रीय विधायक बृजेश प्रजापति ने जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इधर, पथरी खदान में संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने पर हुई शिवाकांत की मौत के मामले पर पत्नी माया और पुत्र देवांश ने हतया का आरोप लगाया था। माया की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने तिंदवारी क्षेत्र से पूर्व विधायक दलजीत सिंह, उसके भांजे जितेंद्र सिंह चंदेल, आलोक सिंह पुत्र दलपत सिंह, मुन्नू सिंह और खदान संचालक के खिलाफ धारा 302 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
No comments:
Post a Comment