चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय मे गुरुवार को संविधान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवि के सूचना जन संपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा ने संविधान के मूल्यों और न्याय स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व पर विचार रखें। भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ
![]() |
शपथ दिलाते पदाधिकारी। |
दिलाई। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने संविधान में नागरिकों के मूलभूत अधिकार और उनके कर्तव्य के संदर्भ में जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ एमडी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीतू तिवारी, प्रद्योत दुबे, डॉ आनंद कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment