फतेहपुर, शमशाद खान । मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बिलन्दा कस्बा स्थित ओपी यादव इण्टर कालेज में क्रान्ति फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी देकर सशक्त बनाये जाने की पहल की गयी। तत्पश्चात छात्राओं को शपथ ग्रहण भी कराई गयी।
![]() |
छात्राओं को शपथ ग्रहण करातीं फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल व अन्य। |
क्रान्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल व स्काउट एण्ड गाइड की जीडीओसी संगीता सिंह सचान ने ओपी यादव इण्टर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या सिंह पटेल ने कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को विशेष अधिकार दिये गये हैं। छात्राएं व महिलाएं किसी भी उत्पीड़न को बर्दाश्त न करें। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा भी महिला सुरक्षा को लेकर तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी छात्राआंे को प्रदेश सरकार की 1090, 112 सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर बताया कि यदि कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है तो वह इन नम्बरों पर काल करके शिकायत दर्ज करा सकती है। तत्काल पुलिस की ओर से एक्शन लिया जायेगा। इसके साथ ही महिला थाने पर भी मामले दर्ज कराये जा सकते हैं। घरेलू हिंसा के मामलों में भी महिलाएं सतर्क रहें। अंत में छात्राओं को शपथ ग्रहण भी कराई गयी। इस मौके पर प्रियंका दीक्षित, सारिका तिवारी, क्रांति टीम से मयंक, प्रतिभा प्रजापति, सक्षम सेन आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने किया।
No comments:
Post a Comment