बिसंडा मंडल में आयोजित हुआ स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन
बांदा, के एस दुबे । शनिवार को बिसंडा मंडल में आदर्श इंटर कालेज में स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील सभी मतदाताओं से की।
![]() |
संबोधित करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |
स्नातक निर्वाचन मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्री द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए मतदाताओं को रिझाया। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू आदि ने भी संबोधित किया। सभी लोगों ने भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। सम्मेलन में बीडी प्रजापतिजिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, कोआपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन सुशील द्विवेदी, जिला
![]() |
मौजूद लोग |
उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका विनोद जैन, नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष बड़ोखर श्यामबाबू पाल, मंडल अध्यक्ष बिसंडा रंजीत सिंह, विधानसभा संयोजक शिवपूजन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेरदी, राहुल सिंह, अंकित पांडेय, अभिनव गुप्ता समेत सभी मंडलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व मतदाता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment