अहमद पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद
फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले रणनीतिकार अहमद पटेल का कोविड-19 की बीमारी से निधन होने पर जिले के कांग्रेसियों में दुख की लहर दौड़ गयी। पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की।
![]() |
दिवंगत अहमद पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। |
बुधवार को शहर के बुलेट चैराहा के समीप स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस के रणनीतिकार अहमद पटेल के निधन पर शोकसभा का आयोजन जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम सभी कांग्रेसियों ने स्व0 पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शोकसभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऊंचाईयों पर ले जाने में अहमद पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना बीमारी के चलते देश ने कई अहम लोगांे को गवां दिया है। जिसमें कांग्रेस के रणनीतिकार अहमद पटेल भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए उनका निधन एक अपूर्णनीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहसिन खान सभासद, उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, जिला सचिव उदित अवस्थी, अल्पसंख्यक विभाग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मिस्बाहुल हक, अशोक द्विवेदी, सूफी सहाब मियां, मोहम्मद जफर, मोहम्मद हसन, शमी, समद अजीज, फैसल, सावेज आलम आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment