सम्मान समारोह में पहनाई गई फूलों की मामला
बबेरू/बांदा, के एस दुबे । विश्व हिन्दू महासंघ बबेरू गौरक्षा प्रकोष्ठ ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी गौरक्षा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मान समारोह आयोजित कर हर हिन्दू को सामाजिक समरसता सेे जोड़ने एवं गौसंरक्षण के लिए आवाहन किया गया।
![]() |
पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए व मौजूद पदाधिकारी |
विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ बबेरू इकाई ने विश्व हिन्दू महासंघ के नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सोनी, जिला प्रभारी विकास गुप्ता, गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बबेरू तिन्दवारी मार्ग पर काफिला को रोंक कर फूलमाला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बबेरू के सिटी पैलेस में धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयपाल आर्य की अध्यक्षता में सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। मातृशक्ति की प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोष मिश्रा ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को आर्शिवाद देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर संगठन को गांव गांव में मजबूती के साथ खडा करना होगा। तभी हिन्दुत्व मिशन परम वैभव को प्राप्त कर सकता है। गौरक्ष प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी शिवविलाश शर्मा ने मंडल का संगठन मंत्री मिथलेश शुक्ला को घोषित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सोनी को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्ति किए जाने से बांदा जनपद के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है। सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास हो गया है कि बांदा जनपद में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सोनी जिला प्रभारी विकास गुप्ता, गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में संगठन मजबूती से खडा होगा और मंडल अध्यक्ष
![]() |
कार्यकर्तागण |
मोहनलाल कुशवाहा के अगुवाई में मंडल के चारो जनपद चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा व बांदा में मजबूत संगठन होगा। गौसंरक्षण जागरूकता अभियान में बल प्रदान होगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम ंिसह, इन्द्रेश द्विवेदी, सुखदेवानंद महाराज, धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जयपाल आर्य, पूर्व जिला सहप्रभारी रामप्रताप राजपूत, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष शान्तनु शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला सहप्रभारी अमन कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कृष्ण शास्त्री, जिला मंत्री दीपक सिंह, कुलदीप सिंह ने विचार व्यक्त किए। तहसील प्रभारी श्रीराम यादव, तहसील संयोजक रमेशचन्द्र दीक्षित, तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रभारी अजय द्विवेदी, ब्लाक संयोजक श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह, मनीष पटेल, तुलसीदास खंगार, श्रवण कुमार द्विवेदी, कप्तान सिंह यादव, रामबहादुर तिवारी, ठा. दिनेश सिंह, प्रभात ंिसह, दिलीप गुप्ता, अजय यादव आदि ने सभी नवनियुक्ति जिला मंडल के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment