बिंदकी-फतेहपुर, शमशाद खान । किसानों ने सड़क जाम कर केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल और सरकारी क्रय केंद्रों में हाइब्रिड धान की खरीदारी न करने पर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की बात कही।
![]() |
सड़क पर जाम लगाये भाकियू राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी। |
नगर के फरीदपुर मोड़ स्थित भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल की अगवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों कानून जो पारित किए गए हैं उनको समाप्त करने की आवाज बुलंद किया। किसानों का हाइब्रिड धान सरकारी क्रय केंद्र नहीं खरीद रहे हैं। जिससे वे लोग औने पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं। इन दोनों समस्याओं के निस्तारण हेतु किसानों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, तहसील अध्यक्ष नवल पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, राहुल उमराव के साथ-साथ शिव देवी, रजनी, रामसखी, केवल पति, सोनी देवी, गीता देवी, चंद्रकली, तुलसी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment