कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की बैठक
बांदा, के एस दुबे । देश की प्रथम प्रधानमंत्री लौह महिला भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्म दिन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अपित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महान नेता इंदिरा गांधी अपने प्रधानमंत्रितत्व काल में महान फैसले लिए हैं। देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाया। सिक्किम एवं गोवा को अपने देश में मिलाकर सीमाएं बढ़ाईं, फैलाव किया। बैंकों को पूंजीपतियों से छीनकर राष्ट्रीय संपत्ति घोषित की। अकाल से लड़ने के लिए बड़े-बड़े अनाज के भंडार बनाए। नगर, गांवों, पुरवों को आपस में जोड़ा। पुल, सड़कें बनवाकर यातायात के साधन
![]() |
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी |
सुलभ कराए। सिंचाई संसाधन बनाए। किसानों, मजदूरों को समृद्ध किया। शिक्षा के संसाधन बनाए। बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना की। कितना भी बयान करें, बहुत कम है। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनवा दिया। इसलिए दुनिया लौह महिला के नाम से जानती है। इसी तरह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ते अपनी शहादत दी है। दोनो महिलाओं में अदम्य साहस था। जिलाध्यक्ष ने दोनो महान विभूतियों को नमन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, सुनीता यादव, राजेश कुमार गुप्त पप्पू, राजबहादुर गुप्त, अशरफ उल्ला, नाथूराम सेन, संतोष कुमार द्विवेदी, राजेंद्र शिवहरे, शिवबली सिंह, सेवालाल प्रजापति, मेवालाल, सुखदेव गांधी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर कमेटी ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
बांदा। शहर कांग्रेस कमेटी ने गूलरनाका स्थित इंदिरा पार्क में प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बुंदेलखंड की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस मनाया। इसके साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इंदिरा जी व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उनको देश में ही नहीं वरन विश्व में सख्त निर्णय लेने वाली प्रखर राजनेता के रूप में जाना जाता है। इंरिा जी और रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में अमदर है, हमस ब लोग उन्हें नमन करते हैं। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष छेदीलाल धुरिया, अशोक वीर सिंह चैहान, रामप्रसाद प्रजापति, जयकिशोर शिवहरे, हफीज खान, अशोक चैहान, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष वहीद अहमद, सुकदेव गांधी, बबलू, दिनेश वर्मा, कौशल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment